ऑनलाइन रोजगार मेला 10 जून को

एटा। जिला रोजगार सहायता अधिकारी विपिन यादव ने यह जानकारी देते हुये बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय एटा द्वारा दिनांक 10 जून 2022 को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 02 कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है। सिनर्जी कन्सल्टेन्ट 85 रिक्तियों पर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, ग्रेजुएशन रनिंग 20से 30 वर्ष तक की महिला अभ्यर्थियों का जनपद एटा के लिए ही चयन करेगी। साथ ही ओम एन्टरप्राइजेज 225 रिक्तियों के साथ हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, 18 से 26 वर्ष तक के पुरूष अभ्यर्थियों का टेलीफोनिक एवं वीडियो कॉलिंग के माध्यम से साक्षात्कार कर रोजगार हेतु चयन करेगी।
उन्होनें बताया है कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थी अपना पंजीयन sewayojan.up.nic.in पर कराकर अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु, वर्ग के अनुसार पोर्टल पर प्रदर्शित कम्पनियों में ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर दें। कम्पनियों में ऑनलाइन आवेदन नहीं किये जाने की दशा में अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन करने में कोई भी समस्या होने पर अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में आकर सम्पर्क कर सकते हैं।