आज 02 परिवारों के मध्य समझौता कराया गया

एटा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र एटा में आज 02 परिवारों के मध्य समझौता कराया गया।
पहला मामले में वासुदेव पुत्र राधेश्याम निवासी नगला पृथ्वी थाना जलेसर जिला एटा ने अपनी पुत्री का विवाह दीपक पुत्र सुरेश चंद निवासी थाना अंबा जिला मुरैना मध्य प्रदेश के साथ किया था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया।
दूसरा मामला मोहल्ला नेपाली थाना निधौली कला जनपद एटा का है, जहां की रहने वाली समा बेगम की शादी थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस निवासी अजमेरी के साथ हुई थी कुछ समय पूर्व पति अजमेरी की मृत्यु होने के बाद समा का अपने देवर मुबीन के साथ वाद विवाद चल रहा था। आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर दोनों पक्षों में समझौता कराया गया।
आज की बैठक में महिला थाना प्रभारी नंदनी सिंह, काउंसलर सचेन्द्र गुप्ता, गीता शर्मा, संजीव तिवारी, अनिल कुलश्रेष्ठ, बृजबाला वशिष्ठ, डॉ० श्यामलता वेद, सीमा मल्होत्रा के अलावा महिला हैड कांस्टेबल मिथलेश कुमारी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks