

गरीब कल्याण कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने गिनाई आठ साल की उपलब्धियां!
कासगंज।आज यहाँ सोरों गेट स्थित ब्लॉक परिसर में गरीब कल्याण जन सभा का आयोजन हुआ जिसमें उपस्थित अतिथियों ने केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और बसपा, सपा, कांग्रेस को आइना दिखाया!
जन सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कानून राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में विराजमान भाजपा सरकार ने आठ वर्षों में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है, तथा सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर पात्रों को मिला है , आवास, शौचालय, सडक, सुरक्षा सहित अन्य तमाम कार्यों पर सरकार खरी उतरी है जबकि सपा, बसपा, कांग्रेस सिर्फ खाना पूर्ति करती रही!
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पधारे गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री संजय गंगवार ने कहा कि कि डबल इंजन की सरकार ने ने केंद्र एवं राज्य में किसान सम्मान निधि, आवास शौचालय हर पात्र को मिले हैं बसपा, सपा ने जाति की राजनीति की जबकि भाजपा सभी वर्गों को सम्मान देने की बात करती है, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिला कर सम्मान पूर्वक जीवन जीने के अवसर भाजपा सरकार ने कानून बना कर , प्रदान किये, जनसभा को सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा, विधायक सदर देवेंद्र राजपूत सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने भी संबोधित करते हुए केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला!