जनपदीय पुलिस के अथक प्रयास से मिशन शक्ति अभियान में आगरा जोन में एटा पुलिस ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

एटा,उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशन एवं जनपदीय पुलिस के अथक प्रयास से मिशन शक्ति अभियान में आगरा जोन में एटा पुलिस ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

इस पथ का उद्देश्य नहीं है
श्रान्त भवन में टिक जाना,
किन्तु पहुँचना उस सीमा तक
जिसके आगे राह नहीं है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति अभियान एटा श्रीमती स्नेहलता के निकट पर्यवेक्षण तथा श्री विक्रांत द्विवेदी पुलिस उपाधीक्षक/सहायक नोडल अधिकारी मिशन शक्ति, एटा के नेतृत्व में शासन की मंशानुरूप महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद की महिला बीट पर नियुक्त महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बीट भ्रमण एवं जन संवाद करते हुए महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उनको आकस्मिक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है। मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 151 महिला बीट में कुल 4372 स्थानों का भ्रमण करते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया और जनपदीय पुलिस द्वारा आगरा जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन ही मिशन शक्ति का मुख्य लक्ष्य है। इस अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश द्वारा 100 दिन का कार्य योजना में स्कूल-कॉलेज, बाजार और भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। इस अभियान द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं से भी महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा। आज से इस अभियान के माध्यम से अब जनता को कोविड टीकाकरण के बारे में भी जागरूक करना है। 12-17 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं का टीकाकरण प्रतिशत बहुत ही कम है। इस अभियान के माध्यम से जागरूक कर इसे 100% करना है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks