
एटा – थाना पिलुआ पुलिस को मिली सफलता, पिलुआ क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर चोर हथोड़ा, छैनी व चोखट के टुकड़ों सहित गिरफ्तार, साथ ही मारहरा थाना क्षेत्र जनसेवा केंद्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर चुराया हुआ सामान बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में लुटेरों/चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा 02 शातिर अभियुक्तगण 1. नवीन पुत्र सुधीर कुमार 2. निर्देश कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी गण ग्राम धारिकपुर थाना पिलुआ जिला एटा को चोरी करते हुए 2 छोटे लोहे के हथोडे व 02 लोहे की छेनी व 13 छोटे छोटे टुकडे चोखट(लोहे) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है इस संबंध में अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना पिलुआ पर दिनांक मु0अ0सं0 89/2022 धारा 379, 411 भाजवि पंजीकृत किया गया, पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा करीब तीन माह पूर्व थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत रेलवे रोड पर जनसेवा केंद्र में रखे हुए, प्रिंटर, सिलेंडर, लैपटॉप आदि सामान को चुरा लिया था, जिसके संबंध में थाना मारहरा पर मुअसं- 25/22 धारा 380, 457 भादंवि पंजीकृत किया गया था, अभियुक्तों के कब्जे से चुराए हुए प्रिंटर तथा सिलेंडर को बरामद कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
- नवीन पुत्र सुधीर कुमार
- निर्देश कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासीगण ग्राम धारिकपुर थाना पिलुआ जिला एटा।
बरामदगीः-
- 2 लोहे के हथोडे व 02 लोहे की छेनी व चोखट के कटे हुए 13 टुकड़े(लोहे)
- प्रिंटर, सिलेंडर (मुअसं- 25/22 धारा 380, 457 से संबंधित)
गिरफ्तार करने वाली टीमः
- एच0एम0 रौदास कुमार
- है0का0 अवनीश कुमार
- का0 धर्मेन्द्र सिंह