
” लखनऊ में ताबड़तोड़ गोलियां मार कर युवक की हत्या, पत्नी को भगा ले जाने के शक में की वारदात
लखनऊ – मलिहाबाद इलाके के रसूलपुर गांव में शुक्रवार दोपहर पत्नी को भगा ले जाने के शक में विमलेश यादव उर्फ राका ने ताबड़तोड़ गोलियां मार कर 30 वर्षीय चैनू की हत्या कर दी। कनपटी और कांख में गोली लगने से चैनू की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद भागते समय विमलेश ने हवाई फायरिंग की जिसमें एक ग्रामीण घायल हो गया। पुलिस ने विमलेश यादव समेत चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें हत्यारोपितों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
एसपी ग्रामीण ह्रदेश कुमार के मुताबिक चैनू कैटरिंग का काम करता था। शुक्रवार दोपहर वह घर पर था। इस बीच गांव में रहने वाले विमलेश यादव उर्फ राका, कमलेश यादव, सतीश यादव समेत कुछ अन्य लोग चैनू के घर पहुंचे। यहां वह उसे बहाने से लेकर गांव के बाहर स्थित नाले के पास लेकर पहुंचे। वहां पर गाली-गलौज की। इस बीच विमलेश ने एक गोली चैनू की कनपटी पर और दूसरी कांख पर मारी।
वारदात को अंजाम देकर हवाई फायरिंग करते हुए विमलेश और अन्य लोग भाग निकले। हवाई फायरिंग में गोली लगने से ग्रामीण सतीश भी घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण जुटे। आनन फानन चैनू और सतीश को को अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में डाक्टरों ने चैनू को मृत घोषित कर दिया सतीश की हालात नाजुक देख उसे भर्ती कर लिया