
एटा – जनपद में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 04 वारंटी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 04 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना निधौलीकलां
- महेश कुमार पुत्र गजेन्द्र कुमार सिंह निवासी दयारामपुर थाना निधौली कलां एटा।
थाना जैथरा
- मुकेश कुमार पुत्र बादशाह सिंह निवासी ग्राम जखा थाना जैथरा एटा
- सूबेदार पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी मौ० नेहरू नगर थाना जैथरा एटा।
थाना अवागढ़
- सव्वीर पुत्र चांद मौहम्मद, निवासी उडेरी थाना अवागढ जिला एटा