शिकोहाबाद रोड मकान तोड़ने की चेतावनी, नोटिस चस्पा
लोक निर्माण विभाग की ओर से शिकोहाबाद रोड की मोड से लेकर दोनों ओर के लोगों को नोटिस दिए है। इस नोटिस में सड़क किनारे अतिक्रमण का हवाला दिया गया है।

26 मई की तारीख में चस्पा किए नोटिसों में चेतावनी दी गई है कि अगर दो दिनों अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो इसे तोड़ दिया जाएगा। नोटिस की जानकारी मिलने पर एक दूसरे से पता कर रहे है कि अब इसमें क्या होगा। विभाग ने सड़क को मध्यम से 60-60 फीट की चौढ़ाई सड़क की बताई है।