काउंसलिंग कर आपसी मतभेद के चलते टूटने के कगार पर खड़े 02 घरों को जोड़ा

एटा

परिवार परामर्श केंद्र एटा ने काउंसलिंग कर आपसी मतभेद के चलते टूटने के कगार पर खड़े 02 घरों को जोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित *परिवार परामर्श केंद्र एटा* में आपसी मतभेद के चलते टूटने के कगार पर खड़े दो परिवारों को जोड़कर एक किया

पहला मामला
प्रथम पक्ष : रेखा पुत्री सूरजपाल निवासी ग्राम सरसऊ थाना मिराहची जिला एटा
द्वितीय पक्ष: दीपक कुमार वर्मा पुत्र स्व0 रामानंद वर्मा निवासी जय जय राम गली शिवदत्त बड़ी हवेली थाना कोतवाली नगर कासगंज।

दूसरा मामला
प्रथम पक्ष : गुड़िया पुत्री रक्षपाल सिंह निवासी ग्राम खकराई थाना मारहरा जिला एटा
द्वितीय पक्ष : हरिओम पुत्र रामपाल निवासी मोहल्ला अवतार नगर थाना गांधी पार्क अलीगढ़।
आज दोनों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया कई दिनों से पति पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था, इसलिए रेखा व गुड़िया अपने पिता घर रह रही थी। दोनों को बुलाकर काउंसलिंग की गई ,आज दोनों के बीच मतभेद दूर कराकर खुशी खुशी विदा किया गया। आपसी मतभेद दूर करते हुए दोनों साथ साथ रहने को तैयार हो गए। आज की बैठक में काउंसलर सचेन्द्र गुप्ता,गीता शर्मा ,श्रीमती बृजबाला वशिष्ठ जी ,प्रीती अमोरिया, सीमा मल्होत्रा,नीलम गुप्ता के अलावा हैड कांस्टेबल मिथलेश कुमारी हैड कांस्टेबल मीना रानी, कांस्टेबल सुधा, रजनी वर्मा, धर्मवीर सिंह आदि अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks