जनपद स्तरीय मिनी ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी 03 जून को

एटा। जीएमडीआईसी बांके लाल ने सूचित किया है कि 03 जून शुक्रवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित होने वाली ग्राउण्ड ब्रेकिंग समारोह में जनप्रतिनिधियों, जनपद स्तर के प्रमुख उद्यमियों, उद्योग से जुड़े अधिकारियों, विभागों, उद्योगपतियों एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए यथोचित स्थान पर वर्चुअल रूप से ग्राउण्ड ब्रेकिंग समारोह का लाइव टैलीक्लास सुनिश्चित करने एवं उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में सम्मिलित जनपद से संबंधित निवेश परियोजनाओं के निवेशकों अथवा उनके प्रतिनिधियों को ओडीओपी उपहार एवं मेटल इं0 प्लेट्स वितरित कराने के निर्देष शासन द्वारा दिए गए हैं।
जीएमडीआईसी ने क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुख्य चिकित्साधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग, जिला अभिहित अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सब रजिस्ट्रार, अग्निशमन अधिकारी आदि से अनुरोध किया है कि 03 जून को प्रातः 10ः30 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय मिनी ग्राउण्ड सेरेमनी में पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सुशोभित करने का कष्ट करें।