लूट में वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव

लूट में वांछित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव

एटा। शहर के मोहल्ला हिंदूनगर में मंगलवार की रात लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली नगर प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात लूट के आरोप में वांछित चल रहे मोहल्ला हिंदूनगर निवासी अपिन को पकड़ने के लिए पुलिस गई थी। दबिश के दौरान बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग घरों से निकल आए। शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से भाग गया।
इस दौरान भीड़ में से किसी एक व्यक्ति ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर पुलिस की गाड़ी के ऊपर गिरा, इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। मामले को लेकर बस स्टैंड चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि वांछित को पकड़ने के लिए कोतवाली नगर की पुलिस गई थी। इस दौरान आरोपी की पत्नी ने पीछे से पत्थर फेंका। जिससे पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks