
जनपद एटा अवगत कराना है कि दिनांक 31.05.2022 को मुअसं- 235/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट बनाम रामेश्वर सिंह यादव व जुगेंद्र सिंह यादव के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा धारा 82/एनबीडब्ल्यू सीआरपीसी के वारंट जारी किए गए थे उसी क्रम में आज दिनांक 01.06.2022 को तामील किया गया। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अभियुक्तों के मकान, रोडवेज स्टैंड, रेलवे स्टेशन, माननीय न्यायालय, एवं अन्य सार्वजनिक सदृश्य स्थानों पर नोटिस चस्पा किए गए तथा अनाउंसमेंट कराया गया। साथ ही जहां पर उपरोक्त दोनों के निवास स्थान तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं वहां पर संबंधित क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारियों को तामील हेतु भी निर्देशित किया गया है।