दिनदहाड़े दो महिलाओं से गहने लूटे, एक को चलती बाइक से गिराया”

दिनदहाड़े दो महिलाओं से गहने लूटे, एक को चलती बाइक से गिराया”

एटा: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे पर चलती बाइक से बदमाशों ने महिला को पल्लू खींच कर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद बाइक सवार दो बदमाश महिला से कुंडल, जंजीर लूटकर भाग गए। घायल महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहीं दूसरी तरफ कोतवाली नगर क्षेत्र के लालपुर में मंदिर से लौट रही महिला से जंजीर और मंगलसूत्र लूटकर बदमाश फरार हो गया। पुलिस की टीमें दिनभर दौड़ीं, लेकिन कोई भी लुटेरा हाथ नहीं लग सका। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जनपद कासगंज थाना ढोलना के गांव तवालपुर निवासी गीता अपने भाई अनुराग के साथ मायके मैनपुरी थाना कुरावली के गांव नगला घनी से लौट रही थी। उसका भाई बाइक लेकर कोतवाली देहात क्षेत्र के हाईवे स्थित एआरटीओ कार्यालय के समीप पहुंचा ही था कि उसी समय पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पल्लू पकड़ उसे सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद बदमाश महिला के पास से जंजीर और कुंडल लूट कर फरार हो गए। वहीं सड़क पर गिरने से महिला और उसकी गोद में मौजूद बच्चा घायल हो गया। उसके भाई ने राहगीरों की मदद से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहीं दूसरी तरफ कोतवाली नगर क्षेत्र के मुहल्ला लालपुर निवासी पूजा पांडेय सुबह को मंदिर से घर लौट रही थी। उसी समय महिला के घर के समीप से बाइक सवार बदमाश उसके गले से जंजीर और मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया। आवाज सुन लोग एकत्रित हो गए और वे बदमाश का पीछा करने लगे, लेकिन पकड़ने में सफल नहीं हो सके। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सीओ सिटी कालू सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks