मकान तोड़ने की बात से मुकरा स्वतंत्रता सेनानी का परिवार

मकान तोड़ने की बात से मुकरा स्वतंत्रता सेनानी का परिवार

एटा: अवागढ़ विकास खंड के गांव नगला नया में मकान के तोड़फोड़ को लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का परिवार तोड़फोड़ की बात से मुकर गया।

शनिवार को तोड़फोड़ के विरोध में इस परिवार ने स्वतंत्रता सेनानी से संबंधित प्रमाणपत्र, कार्ड आदि अभिलेख वापस कर दिए थे। मामले की जांच के लिए जब अधिकारियों की टीम पहुंची तो इस परिवार ने कह दिया कि उनके यहां तोड़फोड़ नहीं हुई। इतना ही नहीं लिखकर भी दे दिया। अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया कि समाधि स्थल को क्षति नहीं पहुंची। वहां सिर्फ थोड़ा अतिक्रमण ढहाया गया था।
शुक्रवार को कान्हा गो आश्रय स्थल की भूमि पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया था। इसके विरोध में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र सुरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी रामा देवी शनिवार को भारतीय किसान यूनियन किसान के नेताओं के साथ कलक्ट्रेट पर पहुंचीं तथा उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सर्टिफिकेट व अन्य अभिलेख तथा कार्ड यह कहकर कलक्ट्रेट पर छोड़ दिए, जब उनका घर नहीं बचा तो इन अभिलेखों का क्या करेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार, एसडीएम जलेसर अलंकार अग्निहोत्री और तहसीलदार जलेसर अजीत कुमार गांव पहुंचे तथा उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र सुरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी रामा देवी से बातचीत की। रामा देवी से अधिकारियों ने तोड़फोड़ के संबंध में पूछा तो उन्होंने कह दिया कि उनका मकान नहीं तोड़ा गया। वे इसलिए कलक्ट्रेट गई थीं, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि समाधि स्थल के लिए पार्क बनवाने को जगह नहीं मिलेगी। अधिकारियों ने भी निरीक्षण में पाया कि जिस जगह की तोड़फोड़ का स्वतंत्रता सेनानी का परिवार दावा कर रहा था, वह जगह उसकी है ही नहीं। निरीक्षण में यह भी पाया कि सेनानी के परिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड का लाभ भी मिल रहा है। अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानी की पुत्रवधू ने अधिकारियों से मांग की कि उन्हें समाधि स्थल के पास पार्क बनाने के लिए जगह दे दी जाए। ——-

गांव नगला नया में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार द्वारा की गई शिकायत को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। वहां पाया गया कि शिकायतकर्ता का मकान नहीं टूटा है। स्वतंत्रता सेनानी की पुत्रवधू ने अपने लिखित बयान में यह कहा है कि उनका मकान, समाधि स्थल नहीं गिराया गया, परिवार संतुष्ट है।
re (Sent from https://www.jagran.com/)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks