दिल्ली
*सीबीएसई की जुलाई में प्रस्तावित दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं की जा सकती हैं स्थगित*
कोरोना के बढ़ते संक्रमण और परिजनों के दबाव को देखते सीबीएसई की जुलाई में प्रस्तावित दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित की जा सकती हैं। साथ ही जिन विषयों की परीक्षाएं अभी होनी है, उस विषयों में छात्रों को प्री-बोर्ड या आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर औसत अंक प्रदान कर प्रमोट किया जा सकता है। इसके अलावा छात्रों को एक और भी विकल्प दिया जा सकता है, जिसमें उन्हें संबंधित विषयों में अंक सुधार के लिए बाद में परीक्षा का विकल्प भी शामिल है।