अपहरण एवं दुष्कर्म की घटना मे वाँछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म की घटना मे वाँछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअस०– 94/22 धारा 363, 366, 376 भादवि० व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वाँछित चल रहे अभियुक्त अतुल पुत्र हुकुम सिंह निवासी नगला प्रेमी थाना जैथरा जनपद एटा को आज दिनांक 29.05.2022 को कोल्ड तिराहा अलीगंज से समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट– एक आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :-
1- अतुल पुत्र हुकुम सिंह निवासी नगला प्रेमी थाना जैथरा जनपद एटा

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-
1- उ०नि० संजीव कुमार
2- हे०का० रामेश्वर प्रसाद
3- म०का० आरती राजपूत।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks