परिवार परामर्श केंद्र ने काउंसलिंग कर टूटने के कगार पर खड़े परिवार को जोड़ा

================================= एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज रविवार को टूटने के कगार पर खड़े परिवार को जोड़कर एक किया मामला थाना निधौली कलां निवासी उषा पुत्री रूपराम निवासी नगला उम्मेद व उसके पति सुनील कुमार पुत्र नानक चन्द्र थाना हसायन ज़िला हाथरस का है, दोनों की शादी 2 साल पहले हुई थी, शादी के बाद से दोनों में मनमुटाव हो गया, जिसके चलते दोनों अलग रह रहे थे,
आज रविवार को दोनों परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया आपसी मतभेद दूर करते हुए दोनों साथ साथ रहने को तैयार हो गए दोनों को समिति के सामने से विदा किया गया, आज की बैठक में महिला थाना उपनिरीक्षक मनीषा यादव काउंसलर अकरम खान,प्रीती अमोरिया,सीमा मल्होत्रा, ब्रजबाला वशिष्ठ सचेन्द्र गुप्ता, के अलावा हैड कांस्टेबल मिथलेश कुमारी हैड कांस्टेबल मीना रानी,कांस्टेबल सुधा,रजनी वर्मा,धर्मवीर सिंह, के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा