जनपद स्तर पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी गोवंशो को लेकर गम्भीर नहीं,रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा । विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कि कुछ दिन पूर्व मुख्य सचिव श्री दुर्गा प्रसाद शंकर मिश्र जी का एक आदेश आया था कि शहर में छुट्टा घूम रहे गोवंशो को गौशाला पहुंचाया जाएगा लेकिन यह आदेश सफेद हाथी साबित हो रहा है क्योंकि आज भी गोवंश सड़कों पर ही घूमते नजर आ रहा है जिसके चलते एक्सीडेंटो में काफी इजाफा हो रहा है तथा काफी गोवंश सड़कों पर चुटेल भी घूम रहे हैं लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है इस ओर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है जव कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गोवंशो को लेकर काफी चिंतित रहते है लेकिन जनपद स्तर पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी गोवंशो को लेकर गम्भीर नहीं है जो कि काफी चिंता का विषय है विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा कई गौ शालाओं का निरीक्षण कराया गया जिसमे एटा गौशाला, मलावन गौशाला, अवागढ़ गौशाला, जिनमें काफी कमियां थी उन कमियों को जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया तो जिलाधिकारी महोदय द्वारा शक्ति की गई जिसके चलते कल विश्व हिन्दू परिषद की टीम द्वारा लल्लू खेड़ा मारहरा गौशाला का निरीक्षण कराया गया तो उसमें 70 गोवंश पाए गए तथा व्यवस्थाएं भी चुस्त-दुरुस्त पाई गई गोवंश को हरा चारा भी मिल रहा है। जनपद में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। लेकिन कुछ अधिकारी मनवर हो गए हैं।
श्री चौहान ने कहां कि 2017मे भाजपा की सरकार गोवंश तथा हिन्दुत्व पर बनी लेकिन कुछ तथाकथित अधिकारियों ने 5वर्ष के कार्यकाल में गोवंश को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई तथा मुख्यमंत्री जी ने गोवंश को कटने से बचाया गोवंशो के ही आशीर्वाद से पुनः 2022 में भाजपा की सरकार बनी विपक्ष ने गोवंश को लेकर मुद्दा बनाया लेकिन जनता ने उस मुद्दे को भी नकार दिया। लेकिन शासन को भी गोवंशो को हर जनपद में सुरक्षित करने की योजना बनाकर कड़ाई से पालन कराना चाहिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks