दिन पूर्व चोरी की गयी मोटरसाइकिल सहित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, दो दिन पूर्व चोरी की गयी मोटरसाइकिल सहित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

घटना का विवरण
दिनांक 27.05.2022 को वादी राजेश कुमार पुत्र नत्थू सिंह निवासी न० कमले थाना बागवाला जिला एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 26.05.2021 को दिन में करीव 1.30 बजे उनकी मोटरसाईकिल बजाज सीटी 100 गाड़ी संख्या HR26 DZ5554 जो कि उसके साले संदीप पुत्र सत्यवीर सिंह नि० गोगा काँलोनी बादशाहपुर सोहना रोड गुणगाँव हरियाणा के नाम पर है उसको कस्बा धुमरी से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस सूचना पर थाना जैथऱा पर मुअसं०– 188/2022 धारा 379 भादवि० पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी
घटना को गंभीरता से लेते हुए आज दिनांक 28.05.2022 को जैथरा पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर चैकिंग अभियान के दौरान उक्त मोटरसाइकिल को अभियुक्त आकाश शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम बनार पोस्ट लीलाधर नगला थाना जैथरा एटा से बरामद करते हुए अभियुक्त आकाश को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  1. आकाश शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम बनार पोस्ट लीलाधर नगला थाना जैथरा एटा।

अभियुक्त आकाश का आपराधिक इतिहास

  1. मुअस०– 192/2017 धारा 307 भादवि० थाना जैथरा जनपद एटा
  2. मुअस०– 193/2017 धारा 41/102 सीआरपीसी 411 भादवि० थाना जैथरा एटा।
  3. मुअस०– 429/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा एटा
  4. मुअस०– 430/2020 धारा 411/414 भादवि० थाना जैथरा एटा।
  5. मुअस०– 188/2022 धारा 379/411 भादवि० थाना जैथरा एटा।
  6. मुअस०– 163/2017 धारा 21 नारकोटिक्स ड्रग्स एण्ड साइक्रोट्रोपिक सबस्टैन्सिज एक्ट व 414 भादवि० थाना जीआरपी फोर्ट आगरा।
  7. मुअस०– 334/2018 धारा 401 भादवि० थाना जीआरपी फोर्ट आगरा।
  8. मुअस०– 335/2018 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना जीआरपी फोर्ट आगरा।
  9. मुअस०– 336/2018 धारा 414 भादवि० थाना जीआरपी फोर्ट आगरा।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ०नि० श्री श्रवण कुमार निगम (चौकी प्रभारी धुमरी )

  1. का० लोकेश सेन
  2. है०का० अनिल चौहान
  3. का० सतीशचन्द्र

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks