अम्बेडकर की मूर्ति रखकर कब्जा करने की कोशिश, जानलेवा हमला एवं महिलाओं से छेड़खानी करने की घटना में नामजद एवं प्रकाश में आये 08 अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

एटा– अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, जमीन पर अनैतिक रूप से डा० भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति रखकर कब्जा करने की कोशिश, जानलेवा हमला एवं महिलाओं से छेड़खानी करने की घटना में नामजद एवं प्रकाश में आये 08 अभियुक्त 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार। *घटना:-* दिनांक 27.05.2022 को वादी अजीत गुप्ता पुत्र श्री मदन लाल गुप्ता निवासी मो० काशीराम कस्बा व थाना अलीगजं जनपद एटा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व ग्राम अगौनापुर में ढाई वीघा खरीदी थी। जिस पर दिनांक 27.05.2022 को ग्राम अगौनापुर के नामित एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हाथो में लाठी डन्डा एवं अवैध असलाह लेकर डा० अम्बेडकर की मूर्ति बाउन्ड्री तोड़कर रख दी है। जिसका विरोध करने पर नामित एवं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके तथा उनके परिजनों के साथ गाली गलौज करते हुये मारपीट एवं परिवार की महिलाओं के छेड़खानी की गई तथा अवैध असलहों से जान से मारने की नियत से फायर किया गया। जिससे वह बच गये। उसके बाद उक्त व्यक्ति जान से मारने की धमकी देते हुये चले गए। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मुअसं०– 144/2022 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 354, 307, 427, 447, 34 भादवि० बनाम सुधीर कुमार आदि 21 नफर पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी अलीगंज तथा प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 28.05.2022 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद एवं प्रकाश में आये सुशील कुमार पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम कुदैशा थाना अलीगंज जनपद एटा सहित 08 अभियुक्तों को पड़ाव प्रा०पा० अगौनापुर पूर्वी से समय 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता :-

  1. सुशील कुमार उम्र 42 वर्ष पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम कुदैशा थाना अलीगंज जनपद एटा
  2. सुधीर उम्र 52 वर्ष पुत्र रामरुप निवासी ग्राम अगौनापुर थाना अलीगंज जिला एटा
    3.सुमित शाक्य उम्र 24 वर्ष पुत्र राकेश बाबू निवासी अगौनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा
    4.अखिलेश उर्फ अजय कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र रामकिशन निवासी अगौनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा
  3. जितेन्द्र उम्र 40 वर्ष पुत्र परम सिंह निवासीगण ग्राम अगौनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा
  4. संजीव उम्र 40 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी अगौनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा
  5. चुन्नू उर्फ राहुल उम्र 28 वर्ष पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम अगौनापुर थाना अलीगज जिला एटा
    8.शैतान सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र रामसनेही निवासी मो0 चमन नगरिया थाना अलीगंज जनपद एटा

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-
1- व०उ०नि० रामकेश राजपूत
2- का० रामेश्वर दयाल
3- का० मनीष कुमार
4- का० पंकज कुमार
5- का० अनुज कुमार
6- का० सागर मलिक
7- का० जितेन्द्र कुमार
8- का० वीरप्रताप
9- म० का० सरिता राना

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks