टूटे हुए परिवार का समझौता कराया गया,रिपोर्ट योगेश मुदगल


एटा।सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र जनपद एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र एटा में आज दिनांक 27.05.2022 को एक टूटे हुए परिवार का समझौता कराया गया, जिसमें प्रथम पक्ष सूर्यवंश निवासी ग्राम कुटैना माफी थाना मिरहची जिला एटा व द्वितीय पक्ष शिवानी पुत्री चौब सिंह निवासी विरामपुर थाना कोतवाली देहात जिला एटा। दोनों पति-पत्नी के मध्य काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था जिसको लेकर परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी, दोनों पक्षों को सुनकर काफी अथक प्रयास के बाद समझा-बुझाकर समझौता कराया तथा एकसाथ रहने को राजी किया गया। आज की बैठक में काउंसलर डॉक्टर निरुपमा वर्मा ,बृजबाला वशिष्ठ,संजीब तिवारी ,अनिल कुलश्रेष्ठ ,सचेन्द्र गुप्ता पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश, मीना,कांस्टेबल सुधा, रजनी वर्मा, धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks