भारतीय जवानों की कुर्बानी पर बोलीं प्रियंका गांधी – ‘…क्या हम खामोश ही रहेंगे, आइए मोदी जी… यह वक्त चीन के सामने डटकर खड़े होने का है’

 

नई दिल्ली: भारत-चीन के सैनिकों की बीच हुई झड़प में 20 भारतीय जवानों ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी है. गालवान घाटी में सोमवार रात को हुई इस घटना को लेकर पूरे देश में रोष है. भारत और चीन के बीच तनाव के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भी निशाना साधा है. प्रियंका ने कहा कि हमारी जमीन, हमारी संप्रभुता खतरे में है… क्या हम खामोश ही रहेंगे…?

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- हमारी ज़मीन, हमारी संप्रभुता खतरे में है… हमारे जवान, हमारे अधिकारी शहीद हुए हैं… क्या हम खामोश ही रहेंगे…? भारत को सच की जानकारी मिलनी चाहिए… भारत को ऐसा नेतृत्व मिलना चाहिए, जो अपनी ज़मीन पर कब्ज़ा होने से रोकने के लिए कुछ भी कर गुज़रने के लिए तैयार हो… सामने आइए, नरेंद्र मोदी जी… यह वक्त चीन के सामने डटकर खड़े होने का है…”

Priyanka Gandhi Vadra

@priyankagandhi

Our land, our sovereignty is being threatened, our soldiers and officers have been martyred, are we just going to remain silent?

India deserves the truth. It deserves a leadership that is willing to do anything before allowing its land to be taken. ..1/2

4,339 people are talking about this
इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं? वह क्यों छिप रहे हैं? अब बहुत हो गया. हम जानना चाहते हैं कि क्या हुआ है. चीन की हमारे सैनिकों को मारने की हिम्मत कैसे हुई? हमारी जमीन लेने की उसकी हिम्मत कैसे हुई?”

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks