मारपीट तथा जानलेवा हमले में वांछित चल रहे दोनों पक्षों से 07 अभियुक्त गिरफ्तार,रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा- थाना निधौली कलां पुलिस को मिली सफलता, निधौली कलां पुलिस द्वारा दो पक्षों के मध्य हुए मारपीट तथा जानलेवा हमले में वांछित चल रहे दोनों पक्षों से 07 अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा मारपीट तथा जानलेवा हमले में वांछित चल रहे दो पक्षों से सात अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 25.05.2022 को थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो पक्षों के मध्य हुए मारपीट तथा जानलेवा हमले के मामले में थाना निधौली कलां पर पंजीकृत मुअसं-81/22 धारा 147, 148, 149, 427, 323, 307, 336 भादंवि व मुअसं– 82/2022 धारा 147, 148, 149, 452, 323, 506, 307, 336 भादंवि में वांछित चल रहे दोनों पक्षों से सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियुक्तों विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
प्रथम पक्ष-

  1. रविंद्र पुत्र हरदयाल सिंह
  2. हरेंद्र पुत्र कुंवर पाल सिंह
  3. राजीव पुत्र रविंद्र सिंह निवासीगण ग्राम नगला सीतारामपुर थाना निधौली कलां एटा।

द्वितीय पक्ष-

  1. दिनेश चन्द्र
  2. मुकेश चन्द्र
  3. निर्देश कुमार पुत्रगण सुनहरी लाल
  4. कृष्णकान्त पुत्र दिनेश चन्द्र समस्त निवासीगण ग्राम नगला सीतारामपुर थाना निधौली कलां जनपद एटा। गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्मचारीगण –
  5. निरीक्षक श्री बेगराम सिंह
  6. उ0नि0 श्री जयमल सिंह
  7. उ0नि0 श्री उदयवीर सिंह
  8. उ0नि0 श्री रमेश चन्द्र
  9. का0 प्रिंस चौधरी
  10. का0 रामेश्वर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks