सात दिन में समस्या निस्तारण नही हुई तो योगी सरकार में धरने पर बैठेंगे साधू संत

सात दिन में समस्या निस्तारण नही हुई तो योगी सरकार में धरने पर बैठेंगे साधू संत।
–भाई के हत्याकाण्ड में वांछितों ने दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने पुलिस और प्रशासन से की शिकायत।
एटा,
थाना रिजोर क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर नगरीय के निवासी 80 वर्षीय ब्योबृद्ध संत होतीलाल ने जिलाधिकारी एटा को 7 दिवस में समस्या निस्तारण होने हेतु अपर जिलाधिकारी महोदय को एक दर्जन संतो के साथ ज्ञापन सोफा ।संतो ने हर हर महादेव के नारे लगाए।संत होतीलाल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी से वार्ता करते हुए कहा ,कि उसके भाई के हत्याकांड में वांछित चल रहे गांव के ही रोशन लाल आदि लोगों ने उसके गाटा संख्या 704 के खेत में अवैध समरो और नालों का गंदा पानी छोड़ देते हैं। जिससे वह परिवार भरण पोषण हेतु फसल नहीं कर पा रहा है। पीड़ित ने तहसीलदार से लेकर उप जिलाधिकारी , जिलाधिकारी महोदय, माननीय मुख्यमंत्री महोदय को पूर्व में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी आज तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। क्षेत्रीय राजस्व लेखपाल और कानूनगो भी पीड़ित के भाई के हत्याकांड में शामिल लोगो के इशारे पर काम करते हैं ,थाना पुलिस भी अपना काम ठीक से नहीं कर रही है ।यह आरोप संत होती लाल ने लगाए, और कहा कि अगर सात दिवस में उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ और उसके खेत में जाते हुए गंदे पानी को नहीं रोका गया, तो वह सैकड़ों संतो को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए बाध्य हो जाएगा।और यह भी कहा कि उसके या उसके परिजनों के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी भाई के हत्याकांड में शामिल लोगों की होगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks