
एटा– थाना कोतवाली देहात पर शासन के निर्देश के क्रम में की गई मालमुकदमाती/लावारिस वाहनों की नीलामी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती स्नेहलता के निकट पर्यवेक्षण में जनपद एटा में अपर मुख्य सचिव गृह (पुलिस) अनुभाग – 13 के पत्र संख्या – 462(1)/6-पु-13-2022 दिनांक 01.04.2022 के क्रम में चलाये जा रहे माल निस्तारण के अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.05.2022 को थाना कोतवाली देहात जनपद एटा पर तहसीलदार सदर एटा श्री चंद्र प्रकाश सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह की उपस्थिति में थाना कोतवाली देहात पर 08 लावारिस दो पहिया वाहनों की नीलामी हुई। समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई गई। नीलामी से प्राप्त धन को नियमानुसार राजकोष में जमा किया जायेगा ।