एटा – थाना अवागढ़ पुलिस, स्वाट टीम तथा जनपदीय इंटेलीजेंस विंग की संयुक्त कार्यवाही में लूट की योजना बनाते 3 शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, जनपद में हुई कई लूट की घटनाओं का सफल अनावरण।

घटना- 1
दिनांक 13.03.2022 को थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत कस्बा वसुंधरा में स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके से, दो मोटरसाइकिलो पर सवार 04 नकब पोश व्यक्तियों द्वारा तमंचा दिखा कर 50000 रुपए, गुल्लक व मैजिक मोमेंट हाफ की एक पेटी लूट लिए थे एवं बीयर के ठेके पर कार्यरत सेल्समेन को रुपए न देने पर तमंचे से गोली मार दी थी। घटना के संबंध में थाना अवागढ पर मुअसं 44/22 धारा 307, 394 भादवि पंजीकृत किया गया।
बरामदगी- 26490 रुपये, लूटी गई गुल्लक व शराब की खाली बोतल
घटना- 2
दिनांक 09.03.2022 को थाना पिलुआ क्षेत्रांतर्गत कस्बा भदवास में मोटरसाइकिल सवार 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा देशी शराब व बीयर की बिक्री के तमंचा दिखा कर करीब 50000 रुपए लूट लिए थे। घटना के संबंध में थाना पिलुआ पर मुअसं-34/2022 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया।
बरामदगी- 28660 रुपये
घटना- 3
दिनांक 03.04.2022 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत बिरमपुर बाई पास के पास स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर के ठेके से मोटरसाइकिल सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तमंचा दिखा कर अंग्रेजी शराब व बीयर की बिक्री के करीब 60000 रुपए एवं 02 अंग्रेजी शराब की बोतल लूट लिए थे। घटना के संबंध में थाना कोतवाली देहात पर पर मुअसं-109/2022 धारा 394 भादवि पंजीकृत किया गया।
बरामदगी – 30950 रुपये, एक मास्टर ब्लेंड की खाली बोतल
गिरफ्तारी व अनावरण-
दिनांक 23.05.2022 को स्वाट प्रभारी उ0नि0 अनुज चौहान एवं स्वाट टीम उ0नि0 अश्वनी कुमार शर्मा (इंटेलीजेंस विंग), मुख्य आरक्षी अमित कुमार (सर्विलांस सैल), प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार थाना अवागढ के नेतृत्व में टीमों द्वारा तीन शातिर अभियुक्तों को पिपहरा मोड़ के पास से समय करीब गिरफ्तार कर उपरोक्त घटनाओं का सफल अनावरण किया गया है।
महत्वपूर्ण बिन्दु-
- विगत 03 माह से थाना पिलुआ क्षेत्रान्तर्गत चौकी भदवास, थाना अवागढ के क्षेत्रान्तर्गत वसुन्धरा स्थित एका रोड पर व कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत चौथा मील पर स्थित शराब व वियर ठेकों पर फायरिंग कर गोली मारकर ताबडतोड लूटों की बारदातों को अंजाम दिये जाने का मामला संज्ञान में आया था जिसमें जनपद की स्वाट टीम, इंटेलीजेंस विंग व सर्विलांस टीम को इस गैंग को ट्रेस करने का काम सौंपा गया था।
- उक्त अभियुक्तगणों के द्वारा जनपद एटा क्षेत्र में फायरिंग करना व गोली मारकर शराब के ठेकों पर अटैक कर शराब की दुकानों की नकदी और शराब की भी लूट करना इनके मुख्य अपराध में शामिल हैं ।
- वर्तमान में यह गैंग जनपद एटा में थाना क्षेत्र पिलुआ, थाना कोतवाली देहात तथा थाना क्षेत्र अवागढ में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
- इनके द्वारा पहले रैकी कर उन देसी व अंग्रेजी शराब ठेकों को चिन्हित किया जाता है जहां पर अधिक बिक्री व नकदी होती है।
- इनके द्वारा लूट की घटनाओं को अंजाम देने का समय रात्रि 08.00 बजे के बाद किया जाता है जिस समय शराब के ठेकों पर पूरे दिन की बिक्री का कैश इकठ्ठा होता है तथा शराब के ठेकों के आसपास भीड़ भी कम हो जाती है तभी दो बाइक पर चार सवार लोग घटना को कारित करते हैं तथा एक बाइक पर 2 सवार दुकान और आसपास के रास्तों की रेकी कर लेते हैं। नोट – पूछताछ में एक बहुत ही रोचक तथ्य प्रकाश में आया जिसमें अभियुक्त गोविंदा घटना करने के बाद महिला का भेष बदलकर (लेडीज सूट/साड़ी/बुर्का पहनकर) थाने पर चल रही घटना के संबंध में समस्त गतिविधियों की जानकारी करता था। उक्त अपराधियों से गहराई से जांच पड़ताल और पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा जनपद एटा क्षेत्र में 3 लूट की योजनाएं जो बनाई गई जिनका विवरण इस प्रकार है-
1- जनपद एटा कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत स्थित महिंद्रा कार एजेंसी के मैनेजर द्वारा करीब 10-12 लाख नगदी को ले जाते समय टक्कर मारकर उनके कैश लूट की योजना बना रखी थी जिसको इनके द्वारा किया जाना प्रस्तावित था।
2- जनपद एटा में कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत कासगंज रोड पर स्थित आईटीआई के पास शराब के ठेके से लूट करने की प्लानिंग भी उक्त अभियुक्तों के द्वारा शाम 8.00 बजे के बाद करने की थी।
3- जनपद एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित समीरा गोयल हॉस्पिटल के पास स्थित शराब के ठेके से फायरिंग करते हुए लूट की योजना बनाई जा चुकी थी इसको भी इस गैंग द्वारा इसी सप्ताह में अंजाम दिया जाना प्रस्तावित था । गिरफ्तार अभियुक्तगण का नामपता-
(1) जीतू यादव पुत्र रविन्द्र यादव निवासी अहरमई थाना निधौली कलां एटा, उम्र 26 वर्ष
(2) योगेश कुमार उर्फ धामा पुत्र संतोष कुमार निवासी न0 पोता, कोतवाली नगर एटा 25 वर्ष
(3) अक्षय ठाकुर पुत्र राजेश निवासी डाक बंगलिया के सामने थाना कोतवाली नगर एटा 24 वर्ष घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तगण का नामपता-
(1) शीले उर्फ शीलेन्द्र पुत्र जोगिन्द्र यादव निवासी अहरमई थाना निधौलीकलां एटा (फरार)
(2) वरूण जैन पुत्र अनिल कुमार जैन निवासी मो0 कटरा थाना कोतवाली नगर एटा (वर्तमान में जेल में निरुद्ध)
(3) गोविन्दा पुत्र संतोष निवासी मो0 खिड़की थाना अवागढ एटा (टॉप-10 अपराधी) (वर्तमान में जेल में निरुद्ध) अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-
योगेश कुमार उर्फ धामा पुत्र सन्तोष कुमार - मु0अ0स0 792/2018 धारा 307, 394 थाना कोतवाली नगर जिला एटा ।
- मु0अ0स0 0830/2018 धारा 3/25 आयुध अधिनियम
- मु0अ0स0 1247/19 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506 भादवि कोतवाली नगर एटा
- मु0अ0स0 34/22 धारा 392 भादवि थाना पिलुआ जिला एटा
- मु0अ0स0 44/22 धारा 307, 394 भादवि थाना अवागढ जिला एटा ।
- मु0अ0स0 109/22 धारा 394 भादवि थाना कोतवाली देहात जिला एटा । गोविन्दा उर्फ गोविन्दा पुत्र सन्तोष गिरी
- मु0अ0स0 12/2019 धारा 380, 457 भादवि थाना अवागढ़ एटा
- मु0अ0स0 114/2018 धारा 380, 457 भादवि थाना अवागढ़ एटा
- मु0अ0स0 165/2019 धारा 380, 457 भादवि थाना अवागढ़ एटा
- मु0अ0स0 177/2020 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना अवागढ़ एटा
- मु0अ0स0 210/2020 धारा 380, 457 भादवि थाना अवागढ़ एटा
- मु0अ0स0 232/2019 धारा 380 भादवि थाना अवागढ़ एटा
- मु0अ0स0 235/2019 धारा 380 भादवि थाना अवागढ़ एटा
- मु0अ0स0 576/2017 धारा 380, 457 भादवि थाना अवागढ़ एटा
- मु0अ0स0 578/2017 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना अवागढ़ एटा
- मु0अ0स0 98/22 धारा 307 भादवि थाना अवागढ़ एटा
- मु0अ0स0 102/22 धारा 307, 120बी भादवि थाना अवागढ़ एटा
- मु0अ0स0 106/22 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना अवागढ़ एटा जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र रविन्द्र
- मु0अ0स0 166/2021 धारा 392 भादवि थाना कोतवाली देहात जिला एटा।
- मु0अ0स 375/2021 धारा 342, 392 भादवि थाना कोतवाली नगर जिला एटा (एक स्विफ्ट कार 4000 रुपये नकद पूर्व में बरामद)
- मु0अ0स0 383/2021 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली नगर जिला एटा
- मु0अ0स0 0384/2021 धारा 420, 467, 468, 471 थाना कोतवाली नगर जिला एटा
- मु0अ0स0 385/2021 धारा दंड प्रक्रिया संहिता, 102, 41 व धारा 411 थाना कोत नगर एटा
- मु0अ0स0 386/2021 धारा उत्तर प्रदेश डकैती प्रभावी क्षेत्र अधिनियम, 15 थाना कोत नगर एटा
- मु0अ0स0 388/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली नगर जिला एटा
- मु0अ0स0 102/22 धारा 307, 120बी भादवि थाना अवागढ़ एटा
- अ0स0 34/22 धारा 392 भादवि थाना पिलुआ जिला एटा
- मु0अ0स0 109/22 धारा 394 भादवि थाना कोतवाली देहात जिला एटा वरुण जैन पुत्र अनिल कुमार जैन
- मु0अ0स0 01/2021 धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम
- मु0अ0स0 919/2020 धारा 307 भादवि
- मु0अ0स0 102/22 धारा 307, 120बी भादवि
- मु0अ0स0 103/22 धारा 3/25 आयुध अधिनियम शीले उर्फ शीलेन्द्र पुत्र जुगेन्द्र सिंह
- मु0अ0स0 0257/2022 धारा 399, 402 भादवि थाना कोतवाली नगर जिला एटा
- मु0अ0स0 0239/2021 धारा 147, 323, 427, 504, 506 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना निधौलीकलॉ एटा।
- मुअसं- 201/21 धारा 392 भादवि थाना मिरहची एटा अक्षय ठाकुर पुत्र राजेश
- मु0अ0स0 109/22 धारा 394 भादवि थाना कोतवाली देहात जिला एटा
- मुअसं- 233/21 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर एटा कुल बरामदगी-
- 86100 रुपये नकद
- एक गुल्लक
- अंग्रेजी शराब की एक खाली बोतल व दो खाली हाफ
- 03 तमंचे व 8 जिंदा कारतूस गिरफ्तार करने वाली टीम-
- प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार थाना अवागढ़ मय पुलिस टीम
- उ0नि0 अश्वनी कुमार इंटेलीजेंस विंग
- उ0नि0 अनुज चौहान प्रभारी स्वॉट टीम मय टीम
- मु0आ0 अमित कुमार शर्मा सर्विलांस सेल