“आंधी में टूटे 21 बिजली के खंभे, 80 जगह पर फाल्ट, ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा”

“आंधी में टूटे 21 बिजली के खंभे, 80 जगह पर फाल्ट, ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा”

एटा: सोमवार को आई तेज आंधी और बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्र में 21 खंभे टूट गए, जबकि 11 स्थानों पर लगे विद्युत पोल झुक गए। 80 जगहों पर फाल्ट होने के साथ ही एक जगह पर ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिर गया। इससे विद्युत विभाग को काफी नुकसान हुआ। इसके अलावा शहर और ग्रामीण क्षेत्र में दो सौ से अधिक गांवों में कई घंटे तक सप्लाई बाधित रही।
सुबह के वक्त आई तेज आंधी विद्युत विभाग के लिए परेशानी का कारण बनी। तेज हवा के कारण ग्रामीण क्षेत्र में 21 खंभे टूटकर गिर गए, जबकि शहरी क्षेत्र में 11 खंभे झुक गए और एक टूट भी गया। इतना ही नहीं शहर के अंदर 80 और ग्रामीण क्षेत्र में 89 जगहों पर बड़े फाल्ट हुए। शहर भर में बिजली गुल हो गई। 33 केवीए के अलावा हाईटेंशन लाइन के तार भी टूट गए। पेड़ और टहनी टूटने से 20 जगह तार टूट कर जमीन पर गिर गए। आंधी ने शहरी क्षेत्र में दो और ग्रामीण एरिया में विद्युत विभाग का चार लाख तक का नुकसान कर दिया। अधिक खंभे गिरने से बागवाला और इशारा क्षेत्र के दो सब स्टेशन बंद रहे। इससे फीडर क्षेत्र के करीब दो सौ से अधिक गांव बिजली सप्लाई न मिलने से प्रभावित हुए। इतना ही नहीं सुबह से दोपहर तक सप्लाई न मिलने के कारण लोगों को पेयजल के लिए भी भटकना पड़ा।
वहीं अधिशासी अभियंता आरवी राय ने बताया कि आंधी से विभाग का काफी नुकसान हुआ है। नए खंभे और तार लगवाकर सप्लाई सुचारू कराई जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks