मारपीट व फायरिंग की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत दो दिन पूर्व दो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 19.05.22 को थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिकंदरपुर मढी में दो पक्षों में हुई मारपीट तथा फायरिंग की घटना के संबंध में थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं- 144/2022 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307, 342 भादंवि में वान्छित चल रहे अभियुक्त रिंकू उर्फ श्यामवीर पुत्र महावीर सिंह निवासी सिकन्दारपुर मढी थाना जलेसर एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. रिंकू उर्फ श्यामवीर पुत्र महावीर सिंह निवासी सिकन्दारपुर मढी थाना जलेसर एटा।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.निरीक्षक अपराध श्री जगदीश प्रसाद

  1. का0 बंसत
  2. का0 अरूण

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks