
एटा– अपर पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा किया गया वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण। आज दिनांक 20.05.2022 को भारत/ राज्य सरकार द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों में उनकी मदद हेतु प्रत्येक जनपद में वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की गई है शासन के निर्देशानुसार पीड़ित महिलाओं।बालिकाओं को मानक के अनुरूप सुविधाओं को परखने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्रीमती स्नेहलता द्वारा जिला चिकित्सालय एटा स्थित वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती नंदनी प्रभारी निरीक्षक महिला थाना एटा, वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर श्रीमती ललिता सिंह तथा इनके साथ अन्य स्टाफ से नौ लोग मौजूद मिले तथा तीन महिला कांस्टेबल भी वन स्टॉप सेंटर जिला चिकित्सालय एटा में मौजूद मिली l