नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

एटा पुलिस– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार।

घटना का विवरण
दिनांक 19.04.2022 को थाना जैथरा पर वादी रघुराज सिह पुत्र सियाराम निवासी सराय भटियारी पो० पाढम जिला फिरोजाबाद हाल पता विद्युत उपकेन्द्र कस्बा व थाना जैथरा जनपद एटा ने इस आशय की लिखित सूचना दी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ अनुज यादव पुत्र ओमवीर सिंह निवासी नगला मोहन थाना जैथरा जनपद एटा हाल निवासी दरियावगंज रोड कस्बा व थाना जैथरा एटा द्वारा दुष्कर्म किया गया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मुअसं०– 177/2022 धारा 452,376,504,506 भादवि० व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी–
घटना की गंभीरता देखते हुए एसएसपी एटा द्वारा थाना जैथरा पुलिस को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। आज दिनांक 20.05.2022 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा अभियुक्त अनुज यादव पुत्र ओमवीर सिंह निवासी नगला मोहन थाना जैथरा जनपद एटा हाल निवासी दरियावगंज रोड कस्बा व थाना जैथरा एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  1. अनुज यादव पुत्र ओमवीर सिंह निवासी नगला मोहन थाना जैथरा जनपद एटा हाल निवासी दरियावगंज रोड कस्बा व थाना जैथरा एटा।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  1. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार
  2. है०का० अशोक कुमार
  3. का० पवन कुमार
  4. रि० का० मोनू कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks