
एटा।आज दिनांक, 19 मई 2022 आम आदमी पार्टी एटा का एक प्रतिनिधि मंडल निर्वतमान जिला अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार वर्मा की अगुवाई मै थाना बागवाला के गाँव नगला दर्जी ( लभेटा) मै पीड़िता बेटी के परिवारी जनों से मिला, और घटना की जानकारी ली तथा परिवारी जनों को भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आपके साथ है तथा दुष्कर्मी को कठोर से कठोर सजा दिलाने मै आपके साथ खड़ी है।
आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल मै सुरेश कुमार वर्मा (नि ० जिला अध्यक्ष), महिपाल सिंह (नि ०जिला उपाध्यक्ष), प्रवीण यादव (नि ० मारहरा विधानसभा अध्यक्ष), उमेश कांत प्रतिहार (नि ० जिला महासचिव), यश बाबू (नि ० एटा विधानसभा उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे।