कार्यशाला लगाकर लोगो को दी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी,रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा- शासन की मंशानुरूप जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान, कार्यशाला लगाकर लोगो को दी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी।

आज दिनांक 19.05.22 को “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” यातायात जागरुकता अभियान एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत जिलाधिकारी एटा श्री अंकित कुमार अग्रवाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह एवं आरटीओ श्री हेमचंद गौतम यातायात प्रभारी बचान सिंह हे०का० यातायात सर्वेश कुमार व हे०का० यातायात रामचरन सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा नगर क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्कूली छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। उनसे समाज के लोगों, उनके परिवारजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु अनुरोध किया गया, साथ ही उन्हें मिशन शक्ति अभियान के वारे में जानकारी देते हुए आकस्मिक टोल फ्री नम्बर 1090,112,108 आदि के बारे में बताया गया। उक्त अवसर पर स्कूल में यातायात जागरूकता व सड़क सुरक्षा से सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। कार्यशाला में पुलिस बल द्वारा ट्रैफिक नियमों, संकेतों, हेलमेट सीट बेल्ट व अन्य सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता के सम्बंध में जानकारी दी गई तथा छात्र- छात्राओं तथा विद्यालय स्टाफ को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित पम्पलेट वितरित किये गए। शहर के ऋषि मार्केट, रोडवेज बस अड्डा से माया पैलेसे पर अतिक्रमण हटवाया गया तथा शहीद पार्क ओवर ब्रिज व अलीगंज तिराहे से ऑटो रोड से हटवाए गए एवं पं० जवाहर लाल नेहरू डिग्री कालेज के सामने से रोड पर खड़े ट्रकों को भी हटवाया गया। दैनिक अभियान के दौरान वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग न करने वालों के विरुद्ध 55 ई-चालान किये गये।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks