नाबालिग बालिका से दुष्कर्म की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार,रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा~ थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका से दुष्कर्म की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअसं– 78/2022 धारा 376 भादवि० व 5(च)(ठ) पॉक्सो एक्ट तथा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त अभिषेक पुत्र शिशुपाल निवासी लभेंटा थाना बागवाला जिला एटा को करतला चौराहा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- अभिषेक पुत्र शिशुपाल निवासी लभेंटा थाना बागवाला जिला एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-
1- उ०नि० दिनेश सिंह
2- उ०नि० चंद्रपाल शर्मा
3- का० अनिकेत कुमार
4- का० उधम सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks