
एटा –थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता थाना मारहरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 15.05.2022 को दुष्कर्म करने के मामले में थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअस– 73/22 धारा 376, 506, 120b भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- विकास पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला कंबोह थाना मारहरा। गिरफ्तार करने वाली टीम
- उप निरीक्षक प्रवीण कुमार दुबे
2.आरक्षी सुधीर कुमार - आरक्षी विजेंदर सिंह।