फिर दिखी मानवीयता की कहानी।
जब खाकी ने देखा बूढ़ी आखों में पानी

फिर दिखी मानवीयता की कहानी।
जब खाकी ने देखा बूढ़ी आखों में पानी

एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मानवीयता का परिचय देते हुए भूख से व्याकुल बूढ़ी अम्मा को पहले खाना खिलाया और फिर समस्या सुन उसका निस्तारण कराया। यूं तो पुलिस अपने दायित्वों और कर्त्तव्यनिष्ठा को निभाने के साथ साथ जरुरतमंदों की मदद को प्रतिपल आगे है। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में एटा पुलिस लगातार अपने पदीय दायित्वों के साथ साथ जरुरतमंदों की मदद को भी आगे आ रही है। ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा निवासी एक भूखी प्यासी वृद्ध अम्मा जी अपनी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत लेकर थाना राजा का रामपुर पर पहुंची, तो थाना प्रभारी राजा का रामपुर ने महिला आरक्षी प्रवेश चौधरी के द्वारा मैस से खाना मगवाकर वृद्ध अम्मा जी को खाना खिलवाया, फिर समस्या को सुनकर उसका निस्तारण कराया गया। वृद्ध अम्मा जी ने बताया कि उनकी जमीन पर गांव के ही कुछ लोग अवैध निर्माण कर रहे है। जिसके बाद थाना प्रभारी राजा का रामपुर द्वारा अम्मा जी की समस्या सुन थाने से अम्मा जी के साथ ही पुलिस कर्मियों को भेज समस्या का समाधान कराया, और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks