राजधानी दिल्ली में आग लगने से हुआ बड़ा हादसा

दिल्ली के मुंडका में आग से 27 लोगों की मौत!
पक्ष प्रतिपक्ष के नेताओं का पहुंचना जारी!
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार को लगी आग पूरी तरह से बुझ चुकी है। आग के इस भीषण हादसे में 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और दर्जन भर लोग घायल भी हुए हैं। घायलों दिल्ली के कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है इनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। वहीं इस आग में 29 लोग लापता है और इनमें 24 महिलाएं व पांच पुरुष शामिल हैं। फिलहाल, उनकी तलाश की जा रही है।
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मुंडका आग हादसे पर गहरा दुख जताया। वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार रात को घटनास्थल का दौरा किया था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंडका अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
बाहरी जिला पुलिस डीसीपी समीर शर्मा का कहना है कि अभी NDRF की टीम जगह की सफाई कर रही है और देख रही है कि वहां कोई है तो नहीं। अभी तक हमें 27 शव मिले जिसमें 25 की पहचान नहीं हुई है। अभी आगे फॉरेंसिक DNA के साथ चेक करेगी। गायब हुए 29 लोगों की लिस्ट जारी हो गई है।
दरअसल, मुडंका की आग बुझाने के लिए 30 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और देर रात तक आग बुझाने का प्रयास किया गया। लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौके प र पहुंची थी। शनिवार सुबह को आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। मुडंका की आग बुझाने के लिए 30 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और देर रात तक आग बुझाने का प्रयास किया गया। शनिवार सुबह को आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
वहीं, दिल्ली सिविल डिफेंस से सुनील कुमार ने बताया कि मुंडका अग्निकांड भीषण हादसा है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 29 लोग गायब हैं, जिसमें 5 पुरुष और 24 महिलाएं हैं। हम गायब लोगों की पूरी जानकारी ले रहे हैं। हमने लोगों को हेल्पलाइन नंबर दिया है। कोई भी जानकारी आने पर उनको तत्काल सूचित किया जाएगा।
हालांकि दमकल और पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 50 से अधिक लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। फिलहाल, पुलिस ने कंपनी के संचालक हरीश गोयल और वरुण गोयल को हिरासत में ले लिया है। इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा से भी पूछताछ करने का सिलसिला जारी है।