सर्राफा व्यापारी से बाइक सवारों ने ज्वेलरी बैग छीन हुए फरार
घटना सीसीटीवी में कैद अभियुक्तों की तलास जारी

एटा। दिनांक 12.05.2022 को थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत मौ० शेरगंज कस्बा व थाना जलेसर निवासी रामदुलारे पुत्र श्रीपाल सिंह से दुकान बंद कर घर जाते समय शंकरगढ़ ग्राम के पास सफेद अपाचे सवार दो लड़के ज्वेलरी से भरा थैला छीन कर भाग गए थे। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अभियुक्तों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी को उक्त के विषय में जानकारी हो तो तत्काल सूचना क्षेत्राधिकारी जलेसर और थाना पुलिस को दे। जानकारी देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जायेगा तथा सही जानकारी देने वाले को 10000 रूपये का पुरुस्कार भी दिया जाएगा।