चप्पे चप्पे पर भ्रष्टाचार – कचरा बना जनसूचना अधिकार

जनपद में जनसूचना अधिकार अधिनियम की घोर अनदेखी, लंबित पड़े अनगिनत आवेदन, बड़े गोलमाल की आशंका
बंदरबाट के तहत काले कारनामों को दबा रहे जनसूचना अधिकारी और अपीलीय अधिकारी
एटा । भ्र्ष्टाचार मुक्त भारत बनानें में प्रमुख स्थान रखने वाला केंद्र सरकार का अति महत्वपूर्ण अधिनियम आम आदमी का अधिकार जनसूचना अधिकार कानून जनपद में किस तरह दम तोड़ रहा है । शायद ही किसी से छुपा हो अन्यथा जगजाहिर हैं कि जनपद के अधिकांश विभागों में इस कानून का न सिर्फ जमकर दुरुपयोग हो रहा है बल्कि विभागीय घपले घोटाले गबन भ्र्ष्टाचार के तहत नियमों को ताख पे रख काले कृत्यों पर आपसी बंदरबांट के तहत पर्दा डाला जा रहा है । नतीजा …