
एटा,43 वी वाहिनी पीएसी एटा के कमांडेट आदित्य प्रकाश वर्मा ने निर्धन छात्र की संपूर्ण फीस जमा कर छात्र भूमिक शर्मा को किया पढ़ने हेतु प्रोत्साहित 43 वाहिनी पीएसी एटा के कमांडेंट आईपीएस अधिकारी आदित्य प्रकाश वर्मा ने छात्र भूमिक शर्मा
पुत्र नीरज शर्मा
माता का नाम सरिता शर्मा
पता मधुगढी पटवारी वाली गली मथुरा रोड हाथरस
का प्रवेश सरस्वती विद्या मन्दिर में कक्षा 08 में कराया और उसकी पूरी फीस 16000+1789=17789 स्वयं जमा करी। विदित हो कि आईपीएस अधिकारी आदित्य प्रकाश वर्मा गरीब बेसहारा असहाय लोगों की समय समय पर मदद करते रहते हैं इससे पहले आदित्य प्रकाश वर्मा 43 वाहिनी पीएसी परिसर के अंदर स्थित प्राथमिक विद्यालय की छात्रा शगुफ्ता की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी ले चुके हैं शगुफ्ता ने 39 का पहाड़ा बिना रुके सुनाया था इसी से प्रसन्न होकर आदित्य प्रकाश वर्मा ने उसकी पढ़ाई जहां तक ना चाहे उसका खर्चा स्वयं वहन करने का वादा सगुफ्ता के परिजनों से किया।समय समय पर गरीब, बेसहारा, प्रतिभाशाली छात्रों की सहायता करने के क्रम में छात्र भूमिक शर्मा का कक्षा 8 में एडमिशन करा कर उसकी पूरी फीस स्वयं जमा करी।