हर्ष फायरिंग से सम्बन्धित तीन आरोपी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना नयागाँव पुलिस को मिली सफलता, हर्ष फायरिंग से सम्बन्धित तीन आरोपी अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागाँव पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग के मामले में 03 आरोपियों को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 06-05-2022 को थाना नयागांव क्षेत्रांतर्गत गाँव परसुपुर में संतोष यादव पुत्र भवरपाल नि० परसुपुर थाना नयागांव जनपद एटा, रंजीत कुमार पुत्र सत्यवीर सिंह नि० नगला गंगी थाना नयागांव जनपद एटा व श्यामबीर पुत्र कान्ता प्रसाद नि० बिनौरा थाना नयागांव जनपद एटा आदि 30-35 व्यक्तियों के समूह द्वारा भागवत कथा कंशवध मे हर्ष फायरिंग की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने सम्बन्ध में थाना नयागांव पर मुअसं- 67/22 धारा 147/188/336 भादवि० पंजीकृत किया गया था। दिनांक 10.05.2022 को थाना नयागाँव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिनौरा मोड़ से उक्त अभियोग से सम्बन्धित तीन अभियुक्तों को समय करीब 17.30 बजे अवैध असलाह कारतूस व एक लाइसेंसी बंदूक सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता

  1. संतोष यादव उर्फ हरवीर पुत्र भवरपाल नि० परसूपुर थाना नयागांव जनपद एटा
    2.रंजीत कुमार पुत्र सत्यवीर सिंह नि० नगला गंगी थाना नयागांव जनपद एटा
    3.श्यामवीर पुत्र कान्ता प्रसाद नि० बिनौरा थाना नयागांव जनपद एटा बरामदगी
  2. 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर (रंजीत पुत्र सत्यवीर सिंह से)
  3. एक एस.बी.बी.एल गन (लाईसेन्सी) व एक कारतूस जिंदा 12 बोर (संतोष यादव पुत्र भवरपाल से)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उ०नि० श्री उदयराम गौतम
  2. हे०कां० जितेन्द्र सिंह
  3. का० अरविन्द कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks