
एटा– थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयत्न की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा थाना सकरौली पर पंजीकृत मुअस– 25 / 22 धारा 147 148, 149, 307, 504, 506, 341 भादवि० में वांछित अभियुक्त वीरेश पुत्र सुरेंद्र निवासी बिचपुरी थाना सकरौली जनपद एटा को आज दिनांक 10.05.22 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पता
- वीरेश पुत्र सुरेंद्र निवासी बिचपुरी थाना सकरौली जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम
- उ० नि० अभिमन्यु शर्मा
- का० योगेंद्र सिंह
- का० धीरेंद्र सिंह l