
एटा –थाना मिरहची पुलिस को बड़ी कमियाबी, थाना मिरहची पुलिस द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश देने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर छुड़ाए गए अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
घटना–
दिनांक 07.05.2022 को समय करीब 20.30 बजे थाना मिरहची क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगला जवाहरी में मुअसं- 90/20 धारा 354, 504 भादंवि व 7/8 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त छोटेलाल पुत्र फौजदार निवासी उपरोक्त के यहां पर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना मोबाइल से दबिश दी गई तो अभियुक्त अपने घर पर मौजूद मिला। पुलिस द्वारा अभियुक्त को पकड़कर गाड़ी में बिठाया जा रहा था तभी उसके परिवार और मौहल्ले के लोग मौके पर आए और पुलिस बल के साथ मारपीट करते हुए आरोपी को छुड़ा ले गए तथा छतों से फायरिंग करते हुए ईंट पत्थर फेंकने लगे। उक्त घटना की सूचना थाना मिरहची पर प्राप्त होने पर क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सर्किल के समस्त थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गया तो पुलिस बल को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रकरण के संबंध में थाना मिरहची पर 10 नामजद एवं 20 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुअसं 81/22 धारा 147, 148, 149, 323, 307, 332, 353, 504, 506, 34 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 10.05.2022 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश देने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर छुड़ाए गए अभियुक्त छोटेलाल पुत्र फौजदार निवासी नगला जवाहरी थाना मिरहची को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.छोटेलाल पुत्र फौजदार निवासी नगला जवाहरी थाना मिरहची
गिरफ्तार करने वाली टीम
- उ०नि० देवेंद्र सिंह
- उ०नि० अनुरुद्ध
- है०का० प्रेमपाल
- का० राहुल कुमार
- का० दिलशाद
- का० आशीष कुमार
- महिला का० अंजू कुमारी
- म०का० प्रीती चौधरी।