
एटा पुलिस द्वारा अभियोजन विभाग के साथ संयुक्त प्रयास कर मा0 न्यायालय में उत्कृष्ट विवेचना, प्रभावी पैरवी, गवाहों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कर SC/ST एक्ट के आरोपी को 03 वर्ष कठोर कारावास तथा 7000 रुपये के जुर्माने की दिलाई सजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपदीय मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए- आज दिनांक 09.05.2022 को अभियुक्त गंगाराम पुत्र पूरन सिंह निवासी दुल्हापुर थाना कोतवाली देहात जिला एटा संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 38/06 धारा 323,325,504,506 भादंवि० व 3(1)(10) SC/ST एक्ट थाना कोतवाली देहात जिला एटा को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय स्पेशल SC/ST कोर्ट एटा द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 03 वर्ष कठोर कारावास एवं 7000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया!