
एटा –थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, थाना मिरहची पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश देने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे 03 आरोपी गिरफ्तार
घटना–
दिनांक 07.05.2022 को समय करीब 20.30 बजे थाना मिरहची क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगला जवाहरी में मुअसं- 90/20 धारा 354, 504 भादंवि व 7/8 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त छोटेलाल पुत्र फौजदार निवासी उपरोक्त के यहां पर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना मोबाइल से दबिश दी गई तो अभियुक्त अपने घर पर मौजूद मिला। पुलिस द्वारा अभियुक्त को पकड़कर गाड़ी में बिठाया जा रहा था तभी उसके परिवार और मौहल्ले के लोग मौके पर आए और पुलिस बल के साथ मारपीट करते हुए आरोपी को छुड़ा ले गए तथा छतों से फायरिंग करते हुए ईंट पत्थर फेंकने लगे। उक्त घटना की सूचना थाना मिरहची पर प्राप्त होने पर क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सर्किल के समस्त थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गया तो पुलिस बल को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रकरण के संबंध में थाना मिरहची पर 10 नामजद एवं 20 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुअसं 81/22 धारा 147, 148, 149, 323, 307, 332, 353, 504, 506, 34 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा थाना मिरहची पुलिस को घटना में सम्मिलित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर निर्देशित किया गया। आज दिनांक 09.05.2022 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा उक्त घटना में वांछित चल रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है एवं घटना में सम्मिलित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक जयेन्द्र प्रसाद मौर्य
- उ0नि0 जवाहर सिंह दाकडे
3.उ0नि0 अनुरूद्ध सिंह
4.हे0का0 332 प्रेमपाल सिंह
5.हे0का0 49 रोहिताश कुमार
6.का0 अमित कुमार
7.का0 मोहित कुमार
8.म0का0 सुमन कुश्वाहा
9.म0का0 प्रीती चौधरी
10.म0का0 पिंकी
11.म0का0 अन्जु कुमारी