थाना राजा का रामपुर में दाखिल लावारिस/माल मुकदमाती वाहनों की नीलामी

एटा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती स्नेहलता के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार सिंह तथा थाना अध्यक्ष राजा का रामपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 09.05.2022 को समय 10:00 एसडीएम अलीगंज व क्षेत्राधिकारी अलीगंज एवं थाना अध्यक्ष राजा का रामपुर की मौजूदगी में थाना परिसर राजा का रामपुर में लावारिस/मालमुकदमाती वाहनों की नीलामी की जाएगी। जिसमें-
- एक टेंपो 1
- पैशन बाइक – 2
- स्प्लेंडर प्लस – 2
- एचएफ डीलक्स– 1
- टाटा इंडिका मंजा– 1
की नीलामी की जाएगी।
अतः सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है कि आयोजित होने वाली नीलामी में अधिक से अधिक संख्या में उपरोक्त निर्धारित तिथि पर थाना राजा का रामपुर पहुंचकर नीलामी की प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।