सम्पूर्ण समाधान दिवस 07 मई को

एटा। जनता की समस्याओं, शिकायतों को शासन की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 07 मई शनिवार को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक किया जाएगा।
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल अलीगंज तहसील में, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह जलेसर तहसील में, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार एटा सदर तहसील में जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील अलीगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे।