हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड एटा के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से जनपदीय पुलिस को भेंट किए गए 05 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

एटा ~ हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड एटा के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से जनपदीय पुलिस को भेंट किए गए 05 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, एएसपी क्राइम एटा ने हिंदुस्तान लीवर का जनपद पुलिस की ओर से किया आभार व्यक्त। कोरोना काल में पुलिस द्वारा किए गए मानवीय कार्यों से प्रेरित हो एवं कोविड-19 महामारी/ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के दृष्टिगत श्री राजेश राजदान प्रबंधक फैक्ट्री, अश्विनी महात्रे मैनेजर एचआर हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड एवं श्री अमित सोनी एग्जीक्यूटिव हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड एटा द्वारा आज दिनांक 04.05.2022 को पुलिस लाइन एटा में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्रीमती स्नेह लता,अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह ,एवं क्षेत्राधिकारी सकीट श्री विक्रांत द्विवेदी एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में एटा पुलिस परिवार को 05 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए गए। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा द्वारा हिंदुस्तान युनिलीवर का समस्त जनपदीय पुलिस की ओर से आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर श्री हरपाल सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एटा तथा अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks