पुलिस मुठभेड़ में सात अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार,तीन घायल

प्रयागराज।पुलिस और बदमाशों की थरवई थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में तीन बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सात दुर्दांत अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थरवई पुलिस रात में नाके पर थी।इस दौरान संदिग्ध गाड़ी दिखने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमश भागने लगे। भाग रहे बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी।बचाव में पुलिस ने भी गोलीबारी की।ये बदमाश योजनाबद्ध तरीके से हत्या और डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे।पुलिस ने जिले में हुईं दो घटनाओं के पर्दाफाश का भी दावा किया है।
पुलिस ने फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी में पिछले साल 21/22 नवम्बर को चार लोगों की हत्या और डकैती के साथ-साथ थाना क्षेत्र थरवई के खेवराजपुर में इसी साल 22/23 अप्रैल को पांच लोगों की हत्या और डकैती की घटना का खुलासा किया है।पुलिस अपराधियों से पूछताछ कर उनसे और भी घटनाओं के बारे में पता कर रही है।