
सडक हादसे में 8 की मौत, 11 घायल!
कासगंज।थाना पटियाली क्षेत्र में अशोक पुर के पास आटो और बलैरो की आमने सामने की टक्कर में छह लोगों को मोके पर ही मौत हो गई जबकि आटो चालक सरनाम की व एक महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई मृतकों में पांच महिलाऐं और दो बच्चे भी बताए जाते हैं, बताया जाता है कि ज्यादा तर लोग घसिया चिलौली थाना कायम गंज , फर्रुखाबाद के निवासी बताए जाते हैं जो बहादुर पुर किसी धार्मिक कार्य क्रम में जा रहे थे! घटना की सूचना पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे घटना स्थल पर पहुँच गए और घायलो को समुचित इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया बाद में दोनों अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुँच कर घायलों का हाल चाल जाना तथा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया!