
अक्षय तृतीया पर “आदरी”ने किया सत्तू का प्रसाद वितरण।
एटा,
एटा नगर के शांति नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर पर एस्ट्रोलॉजी ऑल डायमेंशन रिसर्च इंस्टीट्यूट की निदेशक श्रीमती किरन ने अपनी टीम के सहयोग से अक्षय तृतीया के अवसर पर सत्तू और रस का प्रसाद वितरण किया। अक्षय तृतीया का ज्योतिष और हिंदू धर्म में बहुत ही मान्यता है। इस अवसर पर पूरे देश में कोई ना कोई कार्यक्रम एवं शुभ कार्य करते हैं और ऐसे कार्यक्रम करके पुण्य कमाते हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम की निदेशक श्रीमती किरन ,विधि राजमूर्ति, पूनम अग्रवाल ,मंदिर की पूजारिन गीता दीक्षित, रेखा पाठक ,श्रीमती सरिता एडवोकेट ,देवेंद्र लोधी एडवोकेट सचिव- पंचायत विकास संस्थान, राहुल वाल्मीकि, जितेंद्र यादव ,संरक्षक की भूमिका में राज बहादुर उपाध्याय और सतीश पाठक, पंकज उपाध्याय मुनेंद्रवीर गुप्ता उपस्थित रहे।